Skip to main content

Panchayat Election News form Chamoli


जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) स्वाति एस भदौरिया मतगणना कार्य में लगे मतगणना कार्मिकों को दिये जाने वाले प्रशिक्षण के दौरान सम्बोधित करते हुए। 


जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2019 के अंतर्गत 21 अक्टूबर से मतगणना की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना कार्मिकों को सील मतपेटी खोलने, मतपत्रों की छटनी, प्रत्याशीवार मतपत्रों की बंडलिंग, गणना शुरू होने के बाद पर्यवेक्षकों और गणनाकारों की भूमिका, प्रपत्र को भरने तथा मतगणना में प्रयुक्त होने वाली सामग्री आदि की जानकारी दी।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव रिसल्ट - Click Here

इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि मतगणना निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने मतगणना कार्मिको को बेहद सर्तकता एवं सावधानी के साथ मतगणना कार्यो को त्रुटिरहित पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि मतगणना कार्यो में जरा सी भी चूक होने पर पूरा परिणाम व निर्वाचन प्रक्रिया दूषित हो जाती है। इसलिए विशेष सावधानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही एवं जल्दबाजी न करें तथा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का भी पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करें। बताया कि मतगणना स्थल पर बिना अनुमति पत्र के किसी को भी प्रवेश नही दिया जाएगा। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके एजेन्टों को भी मतगणना में शामिल होने के लिए आरओ के माध्यम पास जारी किए जाएंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मतगणना के लिए सभी ब्लाकों में 86 टेबल लगाई जाएंगी। जोशीमठ व थराली ब्लाक की मतगणना के लिए 08-08, दशोली, घाट, पोखरी एवं नारायणबगड ब्लाक में 10-10, कर्णप्रयाग व गैरसैंण ब्लाक में 12-12 और देवाल ब्लाक में 06 टेबल लगाई जाएंगी। इसके अलावा देवाल में एक तथा अन्य सभी ब्लाक में दो-दो टेबल सहित कुल 17 टेबल आरक्षित भी रहेंगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक सहित चार मतगणना सहायक की तैनाती की गई है। दो शिफ्टों में मतगणना कार्यो के लिए रिवर्ज सहित 206 मतगणना पर्यवेक्षक तथा 824 मतगणना सहायक की नियुक्ति की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे ने मतगणना कार्मिकों को पूरी पारदर्शिता के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। बताया कि सबसे पहले वार्ड सदस्यों के मतों की गणना होगी, उसके बाद ग्राम प्रधान तथा बाद में क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों को पडे मतों की गणना की जाएगी। किसी भी पद पर बराबर मत होने की स्थिति में कागज की पर्ची बनाकर लाॅटरी के माध्यम से परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने मतगणना कार्यो की वीडियोंग्राफी भी कराने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी योगेश धसमाना, सहायक प्रशिक्षण प्रभारी एपी डिमरी, मास्टर ट्रेनर मनोज तिवारी, केसी पंत, खीम सिंह कण्डारी, दिगपाल रावत, प्रेम प्रकाश देवराडी व अनूप खण्डूडी ने कार्मिकों को मतगणना कार्यो के संबध में विस्तार से जानकारी दी।

#Uttrakhand Panchayat News, visiting News, उत्तराखंड पंचायत चुनाव ,

Comments

Popular posts from this blog

उत्तराखंड IFMS HRMS पोर्टल पर ACR कैसे भरें?

 राज्य कर्मचारियों के लिए सम्पूर्ण मार्गदर्शिका उत्तराखंड सरकार ने वार्षिक गोपनीय आख्या (Annual Confidential Report - ACR) की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब राज्य कर्मचारी IFMS HRMS Portal के माध्यम से अपनी ACR Self Declaration घर बैठे भर सकते हैं। हालांकि ACR भरने से पहले IPR (Immovable Property Return) जमा करना अनिवार्य है। यदि आप पहली बार ACR भर रहे हैं, तो यह चरण-दर-चरण (Step-by-Step) मार्गदर्शिका आपके लिए उपयोगी होगी। ACR भरने से पहले IPR भरना क्यों आवश्यक है? IPR (Immovable Property Return) में कर्मचारी को अपनी अचल संपत्तियों (Immovable Properties) का विवरण ऑनलाइन दर्ज करना होता है। IFMS HRMS पोर्टल पर IPR जमा करने के बाद ही ACR Self Declaration की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। Step 1: IFMS HRMS Portal में Login करें सबसे पहले IFMS HRMS Portal पर जाएं और अपनी User ID तथा Password की सहायता से Login करें। Step 2: IPR (Immovable Property Return) भरें Login करने के बाद IPR सेक्शन में जाएं। - संबंधित Financial Year का चयन करें। - अपनी अचल संपत्तियों का विवरण दर्ज करें। - आवश्...

Cold Press Technic Method: प्राचीन भारत की वो विधि जो आज भी है सेहत का राज़

Cold Press Technique परिभाषा:- आज हर चीज़ मशीनों से बनती है। हाई स्पीड (High Speed) उपकरण हर जगह हैं। लेकिन एक तकनीक हज़ारों सालों से अपनी पहचान बनाए हुए है। इसका नाम है कोल्ड प्रेस तकनीक। कोल्ड प्रेस का मतलब है बिना गर्मी (Heat) के दबाव (Pressure) डालना। इससे तेल, रस या पेस्ट (Paste) निकलता है, या चीज़ें पीसी जाती हैं। मशीन या उपकरण धीमी गति से चलाया जाता है, जिससे घर्षण (Friction) से ज़्यादा गर्मी नहीं बनती। इसमें केमिकल (Chemical) का इस्तेमाल भी नहीं होता। यह तकनीक तेल निकालने के लिए जानी जाती है। मसाले पीसने और अनाज पीसने में भी इसका इस्तेमाल होता है। यह पारंपरिक (Traditional) भारतीय रसोई का हिस्सा रही है। Cold Press Technique कैसे काम करता  कोल्ड प्रेस तकनीक का सिद्धांत (Principle) सीधा है। बीज, मसाले या अनाज पर धीरे-धीरे दबाव डाला जाता है। इससे तेल, रस या पोषक तत्व (Nutrients) बाहर निकल आते हैं। इसके पीछे विज्ञान (Science) यह है - तापमान नियंत्रण: तेज़ मशीनों में घर्षण से तापमान 60 से 70 डिग्री तक पहुँच जाता है। इससे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। कोल्ड प्रेस में ताप...

Adibadri

आदिबद्री - आदिबद्री  हिंदू धर्म का प्रसिद  धार्मिक स्थल है।  यह उत्तराखंड के चमोली जनपद मैं  स्थित है।  आदिबद्री पांच बद्री मैं  शामिल है।  लोकेशन- Google Map:-        Click Here State:-             Uttarakhand District:  Famous for/as:- Languages:- Best Season:- Weather:-           Summer 10-15°C, Winter:- -          15 -10°C Altitude:-          3400 m लोक मान्यता - माना जाता है की यह मंदिर पांडवो के द्वारा बनाया गया है। आज भी मूलरूप मै है।  कैसे पहुंचे - Nearest Railway Stations:- Nearest Airport:- Nearest Bus Stations:- Nearest Taxi Stand:- नजदीकी पर्यटन/धार्मिक स्थल - अन्य महवपूर्ण जानकारी - Visiting Place in uttrakhand, Tourist Place in uttrakhand