Diyari Shera Bugyal joshimath Chamoli Uttarakhand- Visiting Place

Diyari Shera Bhugyal Chamoli (दियारी सेरा बुग्याल चमोली )

Diyari Shera Bugyal Joshimath,
Diyari Shera Bugyal Joshimath
देवभूमि उत्तराखंड में कई सुन्दर बुग्यालों से भरी पड़ी है।  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाको में बड़े-बड़े घास एवं फूलों से भरे मैदान पर्यटकों को आकर्षित करते आ रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में स्थित दियारी सेरा बुग्याल अपने आप में  प्रकर्तिक सौंदर्य छुपाये हुए है। दियारी सेरा बुग्याल का कोतुहल और ज्यादा बढ़  जाता है, जब यंहा पर्यटकों को बिना बीज बोये धान एवं मंडुवे की फसल उत्पादित होती है। यह करीब समद्र तल से 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। रोमांच, कौतुहल और प्राकर्तिक सौन्दर्य से भरपूर इस बुग्याल की जानकारी के आभाव में यंहा बहुत कम पर्यटक  पहुंच पाते हैं। यह नौ किलोमीटर का घने जंगलो का रास्ता दियारी बुग्याल की ट्रैकिंग को और ज्यादा शानदार बना देता है।   इसके अतिरिक्त बुग्याल में एक ताल भी स्थित  है।  जिसे हनुमान ताल के नाम से जाना जाता है। साथ ही बुग्याल में भूमियाल देवता का मंदिर भी स्थित है। 

Diyari Shera Bhugyal Location -

Google Map-               Click Here
State:                     Uttarakhand
District:                 Chamoli
Famous for/as -     Bugyal, Trekking, Camping
Languages:           Garhwali, Hindi
Best Season:          Every Time
Weather:               Summer 10-25°C,
Winter:                  -15 -10°C
Altitude:                3000 M.

स्थानीय मान्यता -

यंहा हर वर्ष प्राकर्तिक रूप से धान एवं  मंडुवे की फसल उगती है।  और इस फसल की सिंचाई एवं पानी की आपूर्ति के लिये प्रकर्तिक रूप से गूल (नहर) भी बन रखी है। इस क्षेत्र के ग्रामीणों में इसकी धार्मिक मान्यता है। ग्रामीणों का मानना है की वन देवी देवता यंहा प्रतिवर्ष धान और मांडुवे की खेती की जाती है। ग्रामीण क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रतिवर्ष यंहा स्थित भूमियाल देवता मंदिर की पूजा अर्चना करते हैं।

कैसे पहुंचे -

Nearst Railway Station-     260 Km. Rishikesh (Uttrakhand
Nearst Airpost-                   280 Km. JollyGrant (Dehardun)
Bus Stand-                         20 Km.   Joshimath (Uttrakhand)
Taxi Stand-                        Karchon/Tapovan

जोशीमठ से  18 किलोमीटर की दूर पर करंचो गाँव बस या स्थानीय टैक्सी के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।  करंचो गाँव से 09 किलोमीटर का पैदल ट्रैक करने के बाद दियारी सेरा पहुंचा जा सकता है। दियारी सेरा बुग्याल के लिए अन्य वैकल्पिक रस्ते घाट से, बिरही गावं से, औली गुरसों बुग्याल से भी है।  करंचो गांव पैदल ट्रैक नजदीक और अधिक सुलभ एवं सुगम भी है। 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी -

दियारी सेरा बुग्याल वर्ष भर पर्यटकों के लिए खुला रहता है।  हालांकि सर्दियों के मौसम में बर्फ गिरने से अधिक ठण्ड का सामना करना पड़ सकता है।  अपने साथ सारा जरुरी सामान रख दे।  क्यूंकि बुग्याल और घने जंगल में रहने एवं खाने की उचित व्यवस्था नहीं है। 

दियारी सेरा बुग्याल , Diyali Shera Bugyal, Dayali Shera Bugyal, Bugyal in chamoli, visiting place in joshimath, visiting place in chamoli, visiting place in uttrakhand, Himalayi Bugyal, chamoli bugyal, diyari sera, dayari Shera Bugyal, diyari shera bugyal joshimath,Diyari Shera Bugyal joshimath Chamoli Uattarakhand- Visiting Place




Comments

Popular posts from this blog

Mobile Radiation -Save You Mind & Generation

Rudranath Temple : Chaturth Kedar Track

Madhmaheshwar Temple - Description of Second Kedar Track